1000259551

दिशोम गुरु की विरासत को मिलेगा नया स्वरूप, जामताड़ा में स्थापित होगी शिबू सोरेन की ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रगल’…

खबर को शेयर करें
1000259551
Oplus_131072

Jharkhand: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में जामताड़ा के चिरुडीह में उनकी आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी। इस प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रगल’ नाम दिया गया है। इसकी जानकारी रविवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी।

डॉ. अंसारी ने बताया कि गुरुजी ने चिरुडीह से ही महाजनों के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी। इसी दौरान 1975 में चिरुडीह कांड हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा लेकिन बाद में वे बरी हो गए। इसी घटना के बाद वे ‘गुरुजी’ के नाम से मशहूर हुए।

गौरतलब है कि शिबू सोरेन का छह दिन पहले लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार रामगढ़ के पैतृक गांव नेमरा में हुआ। ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रगल’ उनके संघर्ष, बहादुरी और झारखंड के निर्माण में दिए गए योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रतीक होगी।