त्योहारों में रेल यात्रा पर छूट: राउंड ट्रिप बुकिंग पर रिटर्न टिकट में 20% तक की बचत…

Azad Reporter desk: त्योहारी सीजन में रेलवे ने यात्रियों के लिए खास तोहफा दिया है। राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम के तहत यदि यात्री अपनी आने और जाने की टिकट एक साथ ऑनलाइन बुक करते हैं तो रिटर्न टिकट पर 20% तक की छूट मिलेगी।
यह ऑफर 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वालों के लिए मान्य होगा। वहीं रिटर्न टिकट की बुकिंग 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच की जा सकेगी।
योजना का लाभ पाने के लिए टिकट में यात्री का नाम, उम्र, दूरी और क्लास की जानकारी समान होनी चाहिए। हालांकि, यह छूट डायनामिक फेयर वाली ट्रेनों पर लागू नहीं होगी।
रेलवे का मानना है कि इस योजना से त्योहारों के समय यात्रियों का सफर किफायती और सुविधाजनक होगा।

