1000204697

सरायकेला में सक्रिय हुआ आपदा नियंत्रण कक्ष, जलभराव या खतरे की स्थिति में यहां करें संपर्क…

खबर को शेयर करें
1000204697

Jharkhand:लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के तहत जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय कर दिया है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की है।

आपदा से जुड़ी किसी भी जानकारी संदेह या सहायता के लिए नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर +91 92045 87147 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने नागरिकों को अफवाहों से दूर रहने और केवल अधिकृत स्रोतों से मिली सूचना पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्रों, नदी किनारों, नालों और कमजोर पुलों की ओर न जाने की चेतावनी दी गई है।

जलभराव या खतरे की स्थिति में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे तत्काल प्रशासनिक या पुलिस पदाधिकारियों को सूचना दें जिससे समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला स्तर पर स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।