लोकसभा में शुरू हुई डिजिटल अटेंडेंस प्रणाली, अब कुछ सेकंड में लगेगी सांसदों की हाजिरी…

Azad Reporter desk: लोकसभा में अब सांसदों की हाजिरी डिजिटल तरीके से दर्ज होगी। मानसून सत्र से इसकी शुरुआत कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के तहत सांसदों को अब लंबी कतार में खड़े होकर सिग्नेचर करने की जरूरत नहीं होगी।
पहले सांसदों को संसद भवन में प्रवेश के समय टैबलेट पर साइन करना पड़ता था जिससे समय की बर्बादी होती थी। अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है।
सांसद अपनी उपस्थिति तीन तरीकों से दर्ज कर सकते हैं—
- मल्टीमीडिया कार्ड से
- पिन नंबर के जरिए
- अंगूठे के निशान यानी फिंगरप्रिंट से
यह पहल लोकसभा अध्यक्ष द्वारा शुरू की गई है। अब जहां पहले उपस्थिति दर्ज करने में 2-3 मिनट लगते थे वहीं अब यह काम कुछ ही सेकंड में हो जाएगा।
फिलहाल यह सुविधा सिर्फ लोकसभा में शुरू हुई है। राज्यसभा में अभी पुरानी व्यवस्था ही लागू है लेकिन भविष्य में वहां भी इसे लागू किए जाने की संभावना है। नई संसद भवन में यह नई व्यवस्था सांसदों का समय बचाने में मदद करेगी।

