1000236659

Dhanbad: बाघमारा अवैध खनन हादसा!! मजदूरों की मौत पर पहुंचे सांसद और विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध, नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बाद लौटे नेता…

खबर को शेयर करें
1000236659

Jharkhand: बाघमारा के केसरगढ़ में अवैध खनन के दौरान मजदूरों की दबकर मौत के बाद मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

घटना से गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचते ही नेताओं को घेर लिया और प्रशासन की लापरवाही को लेकर जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सांसद और विधायक से तीखे सवाल पूछे और जवाब न मिलने पर धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

घटना स्थल से लौटना पड़ा नेताओं को
स्थिति ज्यादा बिगड़ती देख सांसद और विधायक को घटनास्थल से लौटना पड़ा। इसके बाद दोनों नेता मधुबन थाना पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए।

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि जब तक एनडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंचती वे थाना परिसर में ही डटे रहेंगे।