1000234377

हिमाचल में नहीं थम रही बारिश से तबाही: 74 की मौत, 1247 करोड़ का नुकसान, 435 सड़कें बंद…

खबर को शेयर करें
1000234377

Azad Reporter desk: हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। प्रदेश में अब तक बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में 74 लोगों की जान जा चुकी है।

बारिश से अब तक 1247 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। 413 मकान पूरी तरह से टूट चुके हैं जबकि 769 घर, 276 दुकानें और 1050 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सबसे ज्यादा असर सड़कों और बिजली-पानी की व्यवस्था पर पड़ा है। मंडी, कुल्लू और सिरमौर में तीन नेशनल हाईवे (NH-707, NH-02 और किन्नौर का एक NH) बंद हैं। इसके अलावा 432 अन्य सड़कें भी बंद हैं जिनमें सबसे अधिक सड़कें मंडी (260) और कुल्लू (55) में बंद पड़ी हैं।

बिजली-पानी की भी बुरी हालत:
•524 ट्रांसफॉर्मर खराब हुए हैं: मंडी (201), कुल्लू (123), हमीरपुर (117), सोलन (71), चंबा (19)।
•197 पानी की योजनाएं प्रभावित हैं: मंडी (40), कुल्लू (44), चंबा (27), शिमला (25), बिलासपुर (22)।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई:
•अंब: 94.2 मिमी
•भराड़ी: 67.8 मिमी
•बरठीं: 58.2 मिमी
•सलापड़: 51 मिमी
•नादौन: 48.5 मिमी
•कसौली: 44 मिमी
•देहरा गोपीपुर: 43 मिमी
•घाघस: 42.6 मिमी
•श्री मुरारी देवी जी: 42 मिमी

जिला अनुसार बंद सड़कें:
•मंडी: 260
•कुल्लू: 55
•हमीरपुर: 33
•सिरमौर: 32
•चंबा: 25
•कांगड़ा: 11
•शिमला: 6
•सोलन: 5
•ऊना: 4

मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा भी बना हुआ है। प्रशासन सड़कों को खोलने और जरूरी सेवाएं बहाल करने में जुटा है लेकिन हालात अब भी बेहद गंभीर हैं।