जमशेदपुर के धालभूमगढ़ में मिला अधेड़ का श’व…
Jamshedpur news: धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर स्थित मनिका बेड़ा गांव के निकट गुरुवार को सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान 65 वर्षीय जमशेद के रूप में हुई है, जो धालभूमगढ़ प्रखंड के दोलकी गांव का निवासी था।जमशेद खस्सी विक्रेता के रूप में काम करता था और गुरुवार को सुबह अपनी दुकान पर जा रहा था।
बताते हैं कि इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया और पेट्रोलिंग 4 के एएसआई अर्जुन नायक, धालभूमगढ़ थाना के एएसआई फिलिप कुजूर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि किस वाहन ने इस दुर्घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।