चाईबासा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, 20 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा, जानिए किस प्रखंड की परीक्षा किस दिन होगी…

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले में होमगार्ड की बहुप्रतीक्षित भर्ती प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 20 जुलाई 2025 से शुरू होकर 2 अगस्त 2025 तक चलेगी।
सभी परीक्षाएं प्रतिदिन सुबह 6 बजे से चाईबासा रेलवे स्टेशन के पास स्थित जिला स्कूल मैदान में आयोजित की जाएंगी। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देश पर परीक्षा की तिथियां प्रखंडवार निर्धारित की गई हैं ताकि सभी अभ्यर्थियों को सुचारु रूप से परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
प्रखंडवार परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:
20 जुलाई: तांतनगर
21 जुलाई: खुंटपानी
22 जुलाई: नोआमुंडी एवं झींकपानी
23 जुलाई: कुमारडुंगी एवं मंझारी
24 जुलाई: गोईलकेरा एवं गुदड़ी
25 व 26 जुलाई: चक्रधरपुर
27 जुलाई: बंदगांव
28 जुलाई: आनंदपुर एवं हाटगम्हरिया
29 जुलाई: जगन्नाथपुर एवं मंझगांव
30 जुलाई: सोनुआ
31 जुलाई एवं 1 अगस्त: मनोहरपुर एवं सदर ग्रामीण चाईबासा
2 अगस्त: टोंटो एवं शहरी क्षेत्र (तकनीकी व गैर-तकनीकी)
प्रशासन ने सभी महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपनी निर्धारित तिथि पर सुबह 6 बजे से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचें और साथ में अपना एडमिट कार्ड पात्रता सूची और अन्य जरूरी दस्तावेज अवश्य लाएं।
सभी दिशा-निर्देश और जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.chaibasa.nic.in पर उपलब्ध हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी जिससे योग्य अभ्यर्थियों का ही चयन सुनिश्चित हो सके।

