1000204367

कपाली में बारिश का खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी, राहत केंद्रों की सूची जारी…

खबर को शेयर करें
1000204367

Jharkhand: कपाली नगर परिषद ने सभी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र की नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे बाढ़ की गंभीर आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने की अपील की है।

नगर परिषद ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत केंद्रों की व्यवस्था की है।

ये केंद्र निम्नलिखित स्थानों पर बनाए गए हैं—

•वार्ड संख्या 01: अंसार नगर

•वार्ड संख्या 16: डेमडूबी डांगीडीह

•वार्ड संख्या 19: कमारगोडा

•वार्ड संख्या 21: खड़िया कोचा स्कूल

•वार्ड संख्या 13: बंधुगोड़ा स्कूल

प्रशासन ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे घर में आवश्यक दवाइयाँ ज़रूरी दस्तावेज़, पीने का पानी, टॉर्च, बैटरी और सूखा राशन तैयार रखें। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासनिक सूचना का ही पालन करें।

विशेष रूप से वृद्धों, बच्चों और विकलांग व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन नंबर 073660 68030 पर संपर्क कर सकते हैं।