1000274143

झारखंड के किसानों के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, मंत्री के सचिव बनकर मांग रहे पैसे…

खबर को शेयर करें
1000274143

Jharkhand: झारखंड में साइबर ठगों ने किसानों को ठगने की नई योजना बनाई है। जिले के गव्य विकास विभाग ने सतर्क होकर सदर थाना में मामला दर्ज कराया। ठगों ने कृषि मंत्री के सचिव बनकर किसानों से कहा कि उनकी योजना स्वीकृत हो गई है लेकिन लाभ प्राप्त करने के लिए पहले भुगतान करना होगा।

जिला गव्य विकास पदाधिकारी राज नारायण सारस्वत ने बताया कि मंगलवार को कुछ किसानों को मोबाइल नंबर 7063219301 और व्हाट्सएप नंबर 9038197598 से कॉल आया। कॉल में ठगों ने स्वयं को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के सचिव मनोरंजन कुमार बताया और भुगतान न करने पर योजना से नाम हटाने की धमकी दी।

सरस्वत ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह फर्जी और साइबर ठगी का मामला है। कुछ किसानों की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई और पुलिस अधीक्षक व सदर डीएसपी को इसकी जानकारी दी गई।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या पैसे की मांग पर विश्वास न करें और ऐसी जानकारी तुरंत प्रखंड गव्य विकास पदाधिकारी या जिला गव्य विकास कार्यालय को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और किसान ठगी से बच सकें।