IMG 20250703 WA0045 scaled
|

टाटा सफारी की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्राहक ने जताया गुस्सा, शोरूम में किया प्रदर्शन

खबर को शेयर करें

Azad reporter desk: गुरुवार को डिमना रोड निवासी सौरव केसरी ने अपनी टाटा सफारी की बार-बार खराबी से परेशान होकर एएसएल मोटर्स शोरूम के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि करीब 32 लाख रुपये कीमत की यह गाड़ी उन्होंने 19 जनवरी 2024 को ईएमआई पर खरीदी थी लेकिन खरीद के बाद से ही लगातार खराब होती रही।सौरव केसरी के मुताबिक अब तक 8-9 बार गाड़ी खराब हो चुकी है और उन्हें बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़े हैं।

IMG 20250703 WA0043

उन्होंने बताया कि हाल ही में 7 जून को भी गाड़ी सर्विस सेंटर में दी गई थी लेकिन अब तक उसे ठीक नहीं किया गया। उनका कहना है कि वो लगातार शोरूम को मेल भेज रहे है ट्वीट कर रहे है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है और यह दिक्कत आ रही है जिससे उनकी जान को भी खतरा हो सकता है।ग्राहक की नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एएसएल मोटर्स के शटर बंद करा दिए और गाड़ी बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सौरव ने साफ कहा है कि जब तक कंपनी या डीलर उनकी मांग नहीं मानते तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और उनकी मांग है की गाड़ी बदली जाए या तो विश्वास दिलाया जाए की अब बनने के बाद गाड़ी खराब नहीं होगी।

वहीं शोरूम प्रबंधन का कहना है की सौरव की परेशानी को जल्द से जल्द दूर किया जायेगा।लेकिन सवाल उठता है आखिर कब?