1000259086

CSK को मिल सकता है MS धोनी जैसा नया सितारा, पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बताया संजू सैमसन को उत्तराधिकारी…

खबर को शेयर करें
1000259086

Azad Reporter desk: पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा है कि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एमएस धोनी का आदर्श उत्तराधिकारी हो सकते हैं। श्रीकांत ने संजू के खेल और उनकी लोकप्रियता की तारीफ की और बताया कि वह धोनी की जगह अच्छे से संभाल सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से अलग होने का फैसला किया है और अब उम्मीद है कि वह जल्द ही CSK से जुड़ सकते हैं। श्रीकांत ने कहा कि संजू पहले से ही तमिलनाडु में प्रसिद्ध हैं और उनके पास कप्तानी की क्षमता भी है।

हालांकि श्रीकांत ने यह भी कहा कि CSK के पास ऋतुराज गायकवाड़ जैसे अच्छे कप्तान का विकल्प भी मौजूद है। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर ऋतुराज को कप्तानी दी गई है तो उन्हें जारी रखा जाना चाहिए। वहीं धोनी शायद सिर्फ एक सीजन और खेलेंगे और इसके बाद नए खिलाड़ी टीम का नेतृत्व कर सकते हैं।

धोनी फिलहाल अपने अंतिम IPL सीजन की तैयारी में हैं। पिछले सीजन में उन्होंने कप्तानी संभाली थी, लेकिन CSK का प्रदर्शन कमजोर रहा था। अब सबकी निगाहें संजू सैमसन पर लगी हैं कि वह धोनी की जगह CSK में कैसे दम दिखाएंगे।