IMG 20240809 WA0006
|

मानगो में बढ़ रहा लगातार अपराध, सवारी टेंपो चोरी

खबर को शेयर करें
IMG 20240809 WA0007

मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में पप्पू सिंह की सवारी टेंपो बीती रात उनके घर के सामने से चोरी हो गई। प्रतिदिन की तरह सुबह 5 बजे जब पप्पू सिंह टेंपो लेकर काम पर जाने के लिए निकले, तो पाया कि टेंपो गायब था।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पप्पू सिंह से बातचीत की। पप्पू सिंह ने बताया कि वह रात 9 बजे टेंपो घर के पास खड़ी करके घर चले गए थे, लेकिन सुबह तक वह गायब हो गया।

विकास सिंह ने बताया कि घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने घनी आबादी वाले इलाके में टेंपो की चोरी होना, अपराधियों के बढ़ते मनोबल और पुलिस की नाकामी को दर्शाता है।

इस घटना ने पप्पू सिंह के सामने रोजगार का संकट खड़ा कर दिया है, क्योंकि उनका परिवार टेंपो चलाकर ही चलता है। पुलिस प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि आम जनता का भरोसा बना रहे।