1000287369

अपराधियों पर कसा शिकंजा, सरायकेला पुलिस ने 15 को किया गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000287369

Seraikela News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार रात सरायकेला जिले के दोनों अनुमंडलों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान में सरायकेला और चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी और अंचल निरीक्षक की टीमों ने हिस्सा लिया। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने वांछित और वारंटी अपराधियों को पकड़ा और साथ ही आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड और नक्सल मामलों में आरोपित अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों में आनंद हांसदा, ज्वाला मुखी, सुभाष मिश्रा, धनंजय कुमार शुक्ला, डॉली परवीन, बिरजु बारजो, मुन्ना कुमार श्रीवास्तव, अजय गोप, आदित्य महाकुड़, कृष्ण बारी, महेंद्र सिंह जामुदा, राजू सरदार, शंकर महतो, फनीभूषण महतो और पालटन मांझी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।