शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए छोटा गोविंदपुर में CPI (ML) की सभा, जननायक के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प…

Jamshedpur news: छोटा गोविंदपुर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) CPI(ML) की सिंहभूम इकाई द्वारा आदिवासी समाज के महान नेता और जननायक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉमरेड R. P. चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई जिसमें उपस्थित नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मान प्रकट किया।

सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और शिबू सोरेन के आदिवासी अधिकारों सामाजिक न्याय और जनहित के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का प्रतीक हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज भी जनसंघर्ष को तेज करने की जरूरत है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे शिबू सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और आदिवासी, दलित व गरीब वर्गों के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के समापन पर गगनभेदी नारों से वातावरण जोश और संकल्प से भर गया।
उद्घोषित नारे थे:
“शिबू सोरेन अमर रहें!”
“जमीन हमारी हक हमारा!”
“जो लड़ेंगे वो जीतेंगे!”
“आदिवासी एकता – ज़िंदाबाद!”
इस अवसर पर मुख्य रूप से कॉमरेड भरत यादव, कलपना यादव, राजेन्द्र राम, R. P. चौरसिया, चंद्रशेखर प्रसाद यादव, कौशल किशोर, अयोघ्या सिंह, ललन शर्मा, सरयू रविदास, ओम प्रकाश आर्य, शिव चरण हलधर, राम बल्लव साहु, और कॉ. एस. विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


