1000226076

जमशेदपुर के जुगसलाई जल संयंत्र की बदहाली पर कांग्रेस का हंगामा, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन…

खबर को शेयर करें
1000226076

Jamshedpur news: जमशेदपुर के जुगसलाई जल उपचार संयंत्र की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी (नगर) के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को एक ज्ञापन सौंपा।

धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि जुगसलाई जल संयंत्र की स्थिति बेहद चिंताजनक है। यहां से करीब 75 से 80 हजार लोगों को जलापूर्ति होती है लेकिन संयंत्र की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि शुद्ध जल की आपूर्ति संभव नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

ज्ञापन में बताया गया है कि संयंत्र में जल जांच के लिए बनाई गई प्रयोगशाला वर्षों से बंद पड़ी है। पहले यहां एक लैब टेक्नीशियन रोज पानी की जांच करता था, लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्टर सेक्शन में कबूतरों का मल-मूत्र जमा है और कई बार पानी में मृत कबूतर भी पाए गए हैं। बावजूद इसके लोग मजबूरी में यही पानी पीने को मजबूर हैं।

कांग्रेस ने बताया कि संयंत्र की मशीनें और मोटरें खराब हो चुकी हैं टंकियां जर्जर हैं और उनमें लीकेज है। पानी में बदबू आती है और फिल्टर में प्रयुक्त बालू तक 15 साल से नहीं बदला गया है।

धर्मेंद्र सोनकर ने उपायुक्त से जल संयंत्र की तत्काल जांच कराने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और संयंत्र की तकनीकी व संरचनात्मक स्थिति सुधारने की मांग की है ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित पानी मिल सके।