1000243174

निमिषा प्रिया की फांसी पर उलझन: रद्द होने की खबरें निकलीं अफवाह, फिलहाल सिर्फ टली है सजा…

खबर को शेयर करें
1000243174

Azad Reporter desk: यमन में मर्डर केस में फांसी की सजा पा चुकी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल के दिनों में यह खबर फैली थी कि यमन सरकार ने निमिषा की फांसी रद्द कर दी है लेकिन सूत्रों ने साफ किया है कि यह जानकारी गलत है।

दरअसल 16 जुलाई को निमिषा को फांसी दी जानी थी लेकिन 15 जुलाई को आखिरी समय पर सजा को कुछ समय के लिए टाल दिया गया। इसके बाद भारत के ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार ने दावा किया था कि सना में हुई हाई लेवल बैठक में यमन ने निमिषा की फांसी रद्द करने का फैसला लिया है।

विदेश मंत्रालय ने इस मामले में कहा है कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। भारत सरकार ने निमिषा की मदद के लिए वकील भी नियुक्त किया था और उन्हें बचाने की हर मुमकिन कोशिश की गई।

हालांकि अभी तक यमन सरकार की ओर से फांसी रद्द होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल निमिषा की फांसी सिर्फ टली हुई है रद्द नहीं।

केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया को यमन की अदालत ने हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई है। यमन के कानून के तहत मर्डर के दोषियों को मौत की सजा दी जाती है।