1000241274

आदित्यपुर में बारिश से बिगड़े हालात: राहत कार्य में लापरवाही पर फूटा गुस्सा, लोजपा ने संभाला मोर्चा…

खबर को शेयर करें
1000241274

Jharkhand: मूसलाधार बारिश से आदित्यपुर के नदी किनारे बसे वार्ड 11, वार्ड 18, भाटिया बस्ती और बाबा कुटिया इलाके में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। कई घरों में पानी घुस गया जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संकट के समय जिला प्रशासन और नगर निगम ने राहत और बचाव कार्य में लापरवाही बरती। उनका कहना है कि अधिकारी मौके पर केवल औपचारिकता निभाने और फोटो खिंचवाने पहुंचे लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई मदद नहीं मिली।

हालात बिगड़ने पर सरायकेला लोजपा के जिला अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में लोजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला और पूरी रात राहत कार्य चलाया। लोजपा की टीम ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राशन, पका हुआ खाना, टॉर्च, मोमबत्ती और अन्य जरूरी सामान बांटा।

अनिल पासवान ने बताया कि जलजमाव से दर्जनों घर डूब गए जिससे लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम से नाव की मांग की गई थी लेकिन समय रहते नाव उपलब्ध नहीं कराई गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने नाश्ता, भोजन और राहत सामग्री उपलब्ध कराने का दावा किया था लेकिन कुछ नहीं मिला। अंततः लोजपा कार्यकर्ताओं ने ट्यूब की मदद से घर-घर पहुंचकर मदद पहुंचाई।

राहत कार्य में इशांत शर्मा, राजा ठाकुर सहित कई लोजपा कार्यकर्ता शामिल थे। पीड़ितों ने इस दौरान अपनी परेशानी जनप्रतिनिधियों को सुनाई और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।