कोल इंडिया की नई कोयला आपूर्ति नीति!! अब लिंक कोयले से बनी बिजली खुले बाजार में बिकेगी…

Azad Reporter desk: कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने अपनी कोयला आपूर्ति नीति (Fuel Supply Policy) में बड़ा बदलाव किया है। अब जो बिजली कंपनियां कोल इंडिया से “लिंक कोयला” लेती हैं और उससे बिजली बनाती हैं वे अब उस बिजली को खुले बाजार में बेच सकेंगी।
इससे पहले इन कंपनियों को सिर्फ तय समझौते (PPA) के तहत ही बिजली बेचने की अनुमति थी। लेकिन अब इन्हें इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) जैसे ओपन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर भी बिजली बेचने का मौका मिलेगा।
सरकार का मानना है कि इस फैसले से बिजली कंपनियों को ज्यादा आज़ादी मिलेगी और कोयले का बेहतर उपयोग हो सकेगा। साथ ही इससे देश की ऊर्जा व्यवस्था को ज्यादा प्रतिस्पर्धी और लचीला बनाया जा सकेगा।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कई पावर प्लांट पहले से स्टोर कोयला इस्तेमाल कर रहे हैं और नया कोयला नहीं खरीद रहे हैं। नई नीति से कोल इंडिया को भी फायदा होगा क्योंकि इससे कोयले की मांग फिर से बढ़ सकती है।
इसके अलावा बिजली उत्पादक कंपनियों को भी खुले बाजार में बेहतर कीमत पर बिजली बेचने का मौका मिलेगा जिससे उनकी कमाई बढ़ सकती है।

