जमशेदपुर में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन और उनकी टीम ने पुलिस प्रशासन को दिया शॉल व मोमेंटो…
Jamshedpur news: जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की एक्टिविटी तेजी से बढ़ रही हैं। अरुण कुमार, चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस और दयाशंकर मिश्रा, डिप्टी चीफ वार्डन ने माननीय उपायुक्त सह कंट्रोलर, सिविल डिफेंस, अन्नय मित्तल (IAS) से मुलाकात की और उन्हें सिविल डिफेंस की ओर से मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट किया।
इस मुलाकात के दौरान अरुण कुमार और दयाशंकर मिश्रा ने भविष्य में किए जाने वाले सिविल डिफेंस के कार्यों के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके अलावा उन्होंने माननीय सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस किशोर कौशल (IPS) और सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग (IPS) से भी मुलाकात की और उन्हें भी अंग वस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान किया।
माननीय सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस ने सिविल डिफेंस को सभी थाना के थानेदारों एवं पूरे जिला पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने के लिए आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सिविल डिफेंस को ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार एवं ग्रामीण थाना के साथ सिविल डिफेंस को “प्राथमिक उपचार एवं फायर” विषय पर कार्य करने के लिए आह्वान किया।