IMG 20240823 WA0097 scaled
|

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर में दिवंगत सांसद की पुत्री को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढाढस

खबर को शेयर करें
IMG 20240823 WA0089

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी, विधायक कल्पना सोरेन के साथ जमशेदपुर के सोनारी स्थित पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो और पूर्व सांसद सुमन महतो के आवास पहुंचे।

IMG 20240823 WA0095

मुख्यमंत्री ने वहां दिवंगत सांसद सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करे।

IMG 20240823 WA0091

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने श्रीमती सुमन महतो और अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट की और उनका हौसला बढ़ाया।

IMG 20240823 WA0093

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, सुखराम उरांव, सविता महतो, संजीव सरदार, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे और सभी ने दिवंगत अंकिता महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG 20240823 WA0099