weather update 01
|

झारखंड में मौसम में बदलाव,28 को है बारिश की संभावना…

खबर को शेयर करें

Jharkhand news: पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी इलाकों, विशेष रूप से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिलों में 28 फरवरी से बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका है।यह मौसम बदलाव एक मार्च तक जारी रह सकता है। राजधानी रांची में मौसम शुष्क रहेगा, गुरुवार को राजधानी रांची में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, एक मार्च को देवघर और अन्य इलाकों में भी मौसम में बदलाव हो सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में आकाश में आंशिक बादल रहेंगे। रात और सुबह हल्की ठंड भी महसूस हो सकती है, जबकि दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। दो मार्च से मौसम फिर शुष्क रहेगा।बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम तापमान चतरा में 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शहरों का तापमान

रांची: 27.1 / 13.5

मेदिनीपुर: 30.6 / 13.5

जमशेदपुर: 31.1 / 16.5

बोकारो: 31.1 / 14.1

चाईबासा: 32.4 / 16.6

चतरा: 27.2 / 10.

सरायकेला: 33.8 / 16.9

गोड्डा: 31.0 / 18.2

देवघर: 29.6 / 13.3।