1000213241

Chandil: पारगामा पंचायत भवन की छत गिरी, कामकाज ठप होने की आशंका, मरम्मत की मांग तेज…

खबर को शेयर करें
1000213241

Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ु प्रखंड स्थित पारगामा पंचायत भवन की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। हाल ही में भवन की ऊपरी मंजिल के एक कमरे की छत गिर गई जिससे वहां मौजूद लोगों की जान को खतरा हो गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पंचायत भवन की अन्य छतों की हालत भी बेहद खराब है। कई जगहों पर छत से सरिए बाहर दिख रहे हैं और ऊपरी मंजिल से पानी टपककर निचली मंजिल की दीवारों और फर्श को नुकसान पहुँचा रहा है।

भवन की अधिकतर खिड़कियाँ टूट चुकी हैं या फिर जाम हो चुकी हैं। बिजली गुल होते ही पूरा भवन अंधेरे में डूब जाता है क्योंकि बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं है।

पंचायत मुखिया लालू माझी के अनुसार इस भवन से आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने जैसे कई जरूरी कार्य किए जाते हैं। साथ ही मनरेगा सहित कई योजनाओं का संचालन भी यहीं से होता है। अब भवन की जर्जर स्थिति के कारण इन सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है।

मुखिया ने मांग की है कि या तो जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराई जाए या फिर नया भवन बनाया जाए। जब तक स्थायी समाधान नहीं मिलता तब तक किसी वैकल्पिक भवन में कार्य करने की व्यवस्था की जानी चाहिए।

पंचायत भवन की खस्ताहाल की जानकारी पहले ही विभाग को दे दी गई थी लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।