Chakradharpur: सारंडा सुरंग के पास भूस्खलन से 5 घंटे रुकी ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी…

Jharkhand: हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से सारंडा सुरंग के पास भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से गिरे मलबे ने डाउन लाइन पर ट्रेन परिचालन को बाधित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से ट्रेनों की आवाजाही करीब पांच घंटे तक ठप रही और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग और ट्रैक मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची। मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया। कई घंटे की मेहनत के बाद ट्रैक को पूरी तरह साफ कर फिट घोषित किया गया। इसके बाद डाउन लाइन पर ट्रेन संचालन फिर से बहाल हो सका।


