1000217971

Chakradharpur: जेवरात दुकान में चोरी का पुलिस ने किया सफल खुलासा, एक नाबालिग समेत दो महिला हुई गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000217971

Jharkhand: चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार स्थित एक जेवरात दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार महिला की पहचान चक्रधरपुर आरपी कॉलोनी निवासी स्मृति बांदिया के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और एक साइकिल बरामद की है।

चक्रधरपुर एसडीपीओ ने बताया कि गुदड़ी बाजार स्थित नरेश प्रसाद की ज्वेलर्स दुकान में छप्पर तोड़कर चोरी की गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं साइकिल से आते और जाते हुए दिखाई दीं।

एसपी चाईबासा के निर्देश पर चक्रधरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को आरपी कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।