जमशेदपुर के बाराद्वारी में महिला से चेन स्नैचिंग,अपराधी फरार…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की एक वारदात सामने आई है। घटना 15 जुलाई की रात करीब 8:10 बजे की है। कांग्रेसी नेता सामंता कुमार की पत्नी स्वर्णाली कुमार सिदगोड़ा से पैदल अपने घर बाराद्वारी लौट रही थीं।
जैसे ही वह दत्ता ऑटो डेकोरेटर (बाराद्वारी मोड़ के पास) पहुंचीं काले रंग की बुलेट पर सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और सुपरवाइजर फ्लैट की ओर भाग निकले। आसपास के लोगों ने पीछा करने की कोशिश की लेकिन आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता की शिकायत पर सीतारामडेरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


