1000218132

Chaibasa/West Singhbhum :चालियामा में सड़क हादसा! तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत…

खबर को शेयर करें
1000218132

Jharkhand: बुधवार शाम चाईबासा-जमशेदपुर मुख्य सड़क पर चालियामा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक युवक लोधा गांव का रहने वाला था और किसी निजी काम से लौट रहा था। तभी चालियामा के पास यह हादसा हुआ।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और गुस्से में आकर सड़क जाम कर दिया। इस कारण चाईबासा-जमशेदपुर रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और लोगों को परेशानी हुई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों पर रोक लगे और सुरक्षा के पक्के और स्पीड कंट्रोल व्यवस्था का इंतजाम किए जाएं ताकि आगे इस तरह के हादसे न हों।