IMG 20250728 WA0060

Chaibasa: भालूलता स्टेशन के पास ट्रेन मैनेजर की संदिग्ध मौत, जांच के लिए अधिकारियों ने 9 लोगों से पूछताछ…

खबर को शेयर करें
IMG 20250728 WA0060

Jharkhand : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के ट्रेन मैनेजर तरुण केरकेट्टा की 23 जुलाई की शाम भालूलता रेलवे स्टेशन के पास हुई संदिग्ध मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है।

रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर एडीआरएम अजीत कुमार और रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुब्रत कुमार मिश्रा मंगलवार को राउरकेला पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से भालूलता स्टेशन जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद बंडामुंडा स्थित एआरएम कार्यालय में अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से जुड़े 9 लोगों से पूछताछ की। इनमें ट्रेन चालक रमेश साह, रेलवे अस्पताल के डॉक्टर विकास रायगर, नर्स निरुपमा केराई, ड्रेसर राजदेव यादव, स्टेशन मास्टर मनीष कुमार कर, पॉइंट्समेन और सेक्शन कंट्रोलर राकेश कुमार शामिल थे।

सभी से अलग-अलग सवाल पूछकर घटना की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। इसी को लेकर उन्होंने महाप्रबंधक को ज्ञापन भी दिया था।

अब रेलवे ने जांच तेज कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।