चाईबासा फायरिंग मामला: दो आरोपी देशी पिस्तौल और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार…

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफ्फसील थाना क्षेत्र के शारदा गांव में हवाई फायरिंग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, जिंदा गोली और दो स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी चंद्रशेखर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोईलकेरा निवासी 28 वर्षीय बुधलाल अंगरिया और टोकलो निवासी 25 वर्षीय बिरसा गागराई शामिल हैं। दोनों ने गांव में दहशत फैलाने के इरादे से हवाई फायरिंग की थी।
शिकायत मिलने पर पुलिस जब शारदा गांव के पास एनएच-75 पर पहुंची तो दोनों युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

