1000217766

चाईबासा और खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता, जंगल से 18 आईईडी बम बरामद…

खबर को शेयर करें
1000217766

Jharkhand: झारखंड के चाईबासा और खूंटी जिले की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सोमवार को अड़की थाना क्षेत्र के बनमगड़ा जंगल से 18 शक्तिशाली आईईडी बम बरामद किए गए।

यह कार्रवाई कुयंगा पुलिस कैंप के पास के इलाके में की गई जो घना जंगल है और नक्सलियों का पुराना ठिकाना माना जाता है। हर विस्फोटक का वजन करीब 3 किलो बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर CRPF, झारखंड जगुआर और खूंटी पुलिस ने मिलकर यह सर्च ऑपरेशन चलाया। अड़की थाना की टीम ने भी इसमें सहयोग किया। बरामद सभी बमों को बम निरोधक दस्ते द्वारा मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बनमगड़ा इलाका माओवादियों का पुराना ठिकाना रहा है जहां से वे आसपास के क्षेत्रों में बेरोकटोक आवाजाही करते थे। इस अभियान को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

फिलहाल सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान इलाके में जारी है ताकि किसी भी और खतरे को समय रहते रोका जा सके।