1000261334

CBSE ने कक्षा 9 के लिए शुरू किया ओपन-बुक एग्जाम, जानिए 7 बड़े बदलाव…

खबर को शेयर करें
1000261334

Azad Reporter desk: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के लिए ओपन-बुक असेसमेंट (ओबीए) लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत छात्र परीक्षा में अपनी किताब, क्लास नोट्स और स्वीकृत अध्ययन सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बोर्ड की गवर्निंग बॉडी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसका उद्देश्य रटने की बजाय विषय की गहरी समझ और योग्यता-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह कदम राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है।

पायलट प्रोजेक्ट से मिली सफलता
यह फैसला दिसंबर 2023 में शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के बाद लिया गया। इस प्रोजेक्ट में कक्षा 9 से 12 तक ओपन-बुक एग्जाम का परीक्षण किया गया जिसमें छात्रों का प्रदर्शन 12 से 47 प्रतिशत के बीच रहा। परिणामों से पता चला कि कई छात्रों को संसाधनों के सही इस्तेमाल और विषय की गहरी समझ में दिक्कतें थीं।

ओपन-बुक असेसमेंट के प्रमुख बदलाव:

  1. कक्षा 9 में लागू होगा शुरूआत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से।
  2. मुख्य विषय होंगे – भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान।
  3. छात्रों को टेक्स्टबुक, क्लास नोट्स और अन्य स्वीकृत सामग्री का उपयोग करने की अनुमति होगी।
  4. स्कूलों के लिए इसे अपनाना पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा।
  5. यह परीक्षा तीन पेन-पेपर टेस्ट के अंतर्गत आएगी।
  6. साल में दो परीक्षाएं होंगी जिसमें दूसरी परीक्षा केवल सुधार के लिए और वैकल्पिक होगी।
  7. उद्देश्य रटने की बजाय अवधारणा की गहरी समझ विकसित करना है।

इस नई व्यवस्था से छात्रों की सोचने और समझने की क्षमता बढ़ाने की उम्मीद है।