1000256698

CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: परीक्षा में बैठने के लिए 75% उपस्थिति अनिवार्य, खास मामलों में मिलेगी छूट…

खबर को शेयर करें
1000256698

Azad Reporter desk: CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा नियम साफ कर दिया है। अब किसी भी छात्र को बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी होगी। यदि किसी छात्र की उपस्थिति 75% से कम है तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी।

यह निर्देश देशभर के सभी CBSE से जुड़े स्कूलों के लिए लागू होगा। बोर्ड ने स्कूलों को सख्त चेतावनी दी है कि वे छात्रों और उनके माता-पिता को समय रहते इस नियम की जानकारी दें।

हालांकि बोर्ड ने यह भी कहा है कि कुछ खास परिस्थितियों में छात्रों को छूट दी जा सकती है। जैसे कि

•यदि छात्र किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो
•या उसने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो
•या फिर कोई अन्य विशेष कारण हो जिसे बोर्ड मान्यता देता हो।

लेकिन इन सभी मामलों में छात्र को समय पर मेडिकल सर्टिफिकेट या जरूरी दस्तावेज स्कूल को जमा करने होंगे। बिना सूचना और बिना दस्तावेज छुट्टी लेने को मान्यता नहीं दी जाएगी।

स्कूलों को CBSE के निर्देश:

•हर दिन की उपस्थिति रजिस्टर में सही तरीके से दर्ज हो।
•रजिस्टर पर संबंधित शिक्षक और स्कूल प्रशासन के हस्ताक्षर हों।
•CBSE कभी भी स्कूल का निरीक्षण कर सकता है।

अगर पाया गया कि स्कूल उपस्थिति का रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रख रहा है या छात्र नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं तो स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है और छात्रों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।