CAT 2025 : 1 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, 30 नवंबर को होगी परीक्षा…

Azad Reporter desk: प्रबंधन के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं।
आवेदन कब और कैसे करें!!
CAT 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2025 से शुरू होंगे। उम्मीदवार 13 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन शुल्क –
•SC, ST और दिव्यांग वर्ग : 1300 रुपये
•अन्य सभी वर्ग : 2600 रुपये
फॉर्म और निर्देश IIM की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर उपलब्ध रहेंगे।
एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख!!
•एडमिट कार्ड: 25 अक्टूबर 2025 से उपलब्ध होंगे।
•परीक्षा: 30 नवंबर 2025 को होगी।
•नतीजे: जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में घोषित होंगे।
•यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी।
कहां मिलेगा प्रवेश!!
CAT स्कोर के आधार पर देश के 20 IIM संस्थानों जैसे अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, कोझीकोड, इंदौर, शिलांग आदि में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा कई अन्य मैनेजमेंट कॉलेज भी CAT स्कोर स्वीकार करते हैं।
परीक्षा केंद्र!!
CAT 2025 की परीक्षा देशभर के लगभग 170 शहरों में होगी। आवेदन करते समय अभ्यर्थी 5 शहरों का विकल्प चुन सकेंगे।
जो उम्मीदवार IIM में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह परीक्षा सुनहरा मौका है।

