1000207309
|

चाकुलिया में बच्चों की किताबें कबाड़ में बेचने का मामला, FIR दर्ज, नाइट गार्ड गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000207309

Jamshedpur rural area: जमशेदपुर के चाकुलिया प्रखंड में स्कूली बच्चों को मिलने वाली मुफ्त किताबें कबाड़ में बेचने का मामला सामने आया है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

छात्रों को मुफ्त में बांटने के लिए रखी गई शैक्षणिक पुस्तकें चोरी कर कबाड़ी को बेच दी गईं। जैसे ही इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को मिली चाकुलिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई।

नाइट गार्ड बापी दास जो प्रखंड संसाधन केंद्र में तैनात था को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जहां-जहां किताबें रखी गई थीं उन भवनों और स्कूलों को सील कर दिया गया है ताकि कोई छेड़छाड़ न हो सके।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी से इस लापरवाही पर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

जिले के सभी प्रखंडों में पुस्तक वितरण की व्यवस्था की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एक जिला स्तरीय जांच समिति भी बनाई गई है जो 48 घंटे में पूरी रिपोर्ट सौंपेगी।

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि छात्रों के अधिकारों और सरकारी संसाधनों की रक्षा के लिए वह प्रतिबद्ध है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।