जमशेदपुर के सिदगोड़ा में रंगदारी और धमकी का मामला, करण सिंह पर एफआईआर दर्ज…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रंगदारी और धमकी देने का मामला सामने आया है। विद्यापति नगर निवासी स्वर्गीय श्रीराम के पुत्र करण सिंह पर स्थानीय निवासी हरिश्चंद्र जोशी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत के अनुसार 17 जुलाई को करण सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी रंगदारी मांगी और आर्थिक धोखाधड़ी की कोशिश की। इस मामले में हरिश्चंद्र जोशी ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसा दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई विवाद हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

