12वीं पास युवाओं के लिए IT सेक्टर में करियर का मौका, HCL Tech और झारखंड सरकार का ‘टेक बी’ प्रोग्राम शुरू…

Jharkhand: झारखंड के 12वीं पास युवाओं के लिए IT सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर आया है। झारखंड सरकार और HCL Tech के बीच हुए समझौते के तहत ‘टेक बी’ (TechBee) प्लेसमेंट लिंक्ड प्रोग्राम शुरू किया गया है जिसमें युवाओं को 12 महीने की ट्रेनिंग के साथ सफल होने पर नौकरी भी दी जाएगी। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस प्रोग्राम में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 2024 या 2025 में 12वीं पास की हो। CBSE/ICSE बोर्ड के लिए न्यूनतम 70% अंक, JAC बोर्ड के लिए न्यूनतम 60% अंक, तथा IT रोल के लिए गणित/बिजनेस मैथ्स में कम से कम 60 अंक आवश्यक हैं। गैर-गणित छात्र Associate (DPO) रोल के लिए आवेदन कर सकते हैं। विज्ञान, कला और वाणिज्य के विद्यार्थी पात्र हैं जबकि ITI, डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक के छात्र पात्र नहीं होंगे।
चयनित छात्रों को 6 महीने की आवासीय ट्रेनिंग लखनऊ, नोएडा, मदुरई या विजयवाड़ा में दी जाएगी। इसके बाद 6 महीने का प्रशिक्षण नोएडा, लखनऊ, मदुरई, विजयवाड़ा, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु या नागपुर में होगा। आवासीय प्रशिक्षण के बाद ₹10,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी करने पर HCL में नौकरी और उच्च शिक्षा के अवसर भी मिलेंगे।
सेलेक्शन कैम्प का शेड्यूल
•19 अगस्त 2025: घाटशिला महाविद्यालय, घाटशिला (घाटशिला, मुसाबनी, चाकुलिया, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, डुमरिया)
•20 अगस्त 2025: बीपीएम +2 उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस, जमशेदपुर (जमशेदपुर)
•21 अगस्त 2025: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स), साकची, जमशेदपुर (पोटका, पटमदा, बोड़ाम)
समय: सुबह 9:30 से 10:00 बजे तक रिपोर्ट करें।
जरूरी दस्तावेज (सॉफ्ट कॉपी/फोटोकॉपी) – मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, आधार कार्ड, 10वीं और 12वीं के अंक पत्र। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक: https://registrations.hcltechbee.com/

