1000259084

मैनपुरी में लखनऊ से अजमेर जा रही बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल…

खबर को शेयर करें
1000259084

Azad Reporter desk: मैनपुरी के घिरोर मार्ग पर शनिवार की देर रात लखनऊ से राजस्थान के अजमेर जा जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे जिनमें से 30 से ज्यादा यात्री गंभीर और मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक महिला की गंभीर हालत के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।

घटना रात लगभग 12 बजे दन्नाहर गांव के निकट हुई। तेज रफ्तार के चलते बस मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के समय बस में चीख-पुकार मच गई जिससे आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण भी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर मदद की।

दन्नाहर थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह, डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। डीएम ने सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर मामूली घायल यात्रियों को इलाज के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

हादसे में घायल यात्री विभिन्न जिलों से थे जिनमें लखीमपुर खीरी, एटा, कन्नौज, जयपुर, बरेली समेत कई जगहों के लोग शामिल हैं। घायल यात्रियों में आदित्य मिश्रा, उनकी पत्नी सुमन, उनकी बेटियाँ शुभी और रिया, शिवानी, अंजली कश्यप, शकीला, श्याम गुप्ता समेत कई अन्य शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल अंजली कश्यप को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।

यह घटना तेज गति से वाहन चलाने की वजह से होने वाले खतरों को उजागर करती है।