1000293084

जमशेदपुर बस स्टैंड में बस चालक की अचानक मौत…

खबर को शेयर करें
1000293084

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड पर शुक्रवार रात एक दुखद घटना घटी। कारवां बस के चालक लखन हांसदा (35) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।

घटना की जानकारी सुबह यात्रियों और बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने दी। लखन हांसदा को तुरंत MGM अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार लखन हांसदा मूल रूप से पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी के रहने वाले थे। वह टाटा से ओड़िशा तक चलने वाली कारवां बस के चालक थे। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे तक उनकी पत्नी सुकु हांसदा से बातचीत हुई थी लेकिन इसके बाद उनका फोन संपर्क में नहीं आया।

बस एजेंट ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन जमशेदपुर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने एमजीएम अस्पताल से शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर ही लखन हांसदा की तबीयत अचानक बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आसपास के लोग और अन्य बस ड्राइवर इस घटना से दुखी हैं।