1000216810

BHEL में 515 पदों पर बंपर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, 10वीं-12वीं पास कर सकते है अप्लाई…

खबर को शेयर करें
1000216810

Azad Reporter desk: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका दिया है। BHEL ने कुल 515 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्तियां आर्टिजन Grade-4 के लिए की जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार BHEL की ऑफिशियल वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का ये रहा विवरण—
फिटर – 176 पद, वेल्डर – 97 पद,
टर्नर – 51 पद, मैकेनिस्ट – 104 पद,
इलेक्ट्रीशियन – 65 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 18 पद, फाउंड्री मैन – 4 पद, कुल पद – 515

लेवल 1 उम्मीदवार को 10वीं पास के साथ ITI डिप्लोमा होना चाहिए। स्काउट/गाइड योग्यता भी जरूरी है।
लेवल 2 12वीं पास या 10वीं के साथ ITI डिप्लोमा अनिवार्य है। स्काउट/गाइड योग्यता इसमें भी जरूरी है।

न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तक चलेगा।
आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को ₹29,500 से ₹65,000 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: जनरल, ओबीसी, EWS पुरुष उम्मीदवार: ₹500
SC, ST, महिला, दिव्यांग और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवार: ₹250

ऐसे करें आवेदन—

  1. सबसे पहले BHEL की वेबसाइट careers.bhel.in पर जाएं।
  2. “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  4. आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।