1000469288

BREAKING: विराट कोहली का Instagram हैंडल रातों-रात गायब, फैंस में बढ़ी बेचैनी…

खबर को शेयर करें
1000469288

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार रात से ही उनका आधिकारिक हैंडल सर्च करने पर शो नहीं हो रहा जिससे उनके चाहने वालों के बीच हलचल मच गई है।

1000469283

अब यह साफ नहीं हो पाया है कि किंग कोहली का अकाउंट तकनीकी वजह से गायब हुआ है या फिर खुद उन्होंने इसे डीएक्टिवेट किया है। वैसे विराट कोहली के दूसरे सोशल मीडिया हैंडल्स अभी भी एक्टिव हैं और सिर्फ इंस्टाग्राम ही नजर नहीं आ रहा है। यह भी हो सकता है कि उन्होंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाई हो। फिलहाल इस मामले में विराट कोहली या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

1000469286

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विराट कोहली के मिलियंस फैंस काफी परेशान हैं। अचानक विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट नजर न आना उनके चाहने वालों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।