1000503390

BREAKING: मानगो को मिल चुकी है उसकी पहली मेयर, सुधा गुप्ता ने 18,601 वोटों से दर्ज की जीत

खबर को शेयर करें
1000503390
Oplus_131072

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार मानगो नगर निगम चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मानगो को पहली मेयर मिल गई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की धर्मपत्नी सुधा गुप्ता ने इस ऐतिहासिक चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है।

अंतिम राउंड की मतगणना के बाद सुधा गुप्ता को कुल 42,022 वोट प्राप्त हुए जबकि उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संध्या सिंह को 18,601 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ ही सुधा गुप्ता मानगो नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं।

परिणाम घोषित होते ही बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह गुलाल उड़ाए गए ढोल-नगाड़े बजे और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कई दिनों से जिस नतीजे का इंतज़ार किया जा रहा था वह अब समाप्त हो गया है ।