Breaking: नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, कल जमशेदपुर पहुंचेगा उनका पार्थिव शरीर…

Jamshedpur news: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं निबंधन मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन अब हमारे बीच नहीं रहे।
2 अगस्त को सर पर गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था। लगातार मेडिकल ट्रीटमेंट के बावजूद भी उन्होंने अपना दम तोड़ दिया।
उनकी मौत की जानकारी शुक्रवार 15 अगस्त की रात करीब 10:45 बजे उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की गई।

