1000212029

जमशेदपुर सोनारी टिल्लू भट्टा में पोस्टर लगाने को लेकर हुए विवाद पर दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR…

खबर को शेयर करें
1000212029

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिल्लू भट्टा बस्ती में सिदो-कान्हू का पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार को विवाद हो गया जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पहली प्राथमिकी अनंत कुमार पांडे के बयान पर दर्ज की गई है जिसमें समीर सरदार, सम्राट सरदार, मनोज केराई उर्फ मनीष केराई, सुशील केराई, कैलाश सिंह, अशोक रवानी और 5 से 7 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया गया है। इनके खिलाफ एक राय होकर जानलेवा हमला करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरी ओर समीर सरदार की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है जिसमें नीतीश सिंह, अविनाश पांडे, सोमनाथ पांडे, सुमित पांडे और संजय सिंह समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर समीर सरदार के साथ जातिसूचक शब्द ‘जंगली’ कहकर गाली-गलौज और मारपीट की।

पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच में जुट गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।