आधार कार्ड में जोड़ा जाए ब्लड ग्रुप! आखिर क्यों और किसने उठाई मांग, जानें…

Azad Reporter desk: NCP के वरिष्ठ नेता दीपक मानकर ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि नागरिकों के ब्लड ग्रुप की जानकारी भी आधार कार्ड में शामिल की जाए। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय और स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है।
मानकर का कहना है कि अगर आधार कार्ड पर ब्लड ग्रुप की जानकारी रहेगी तो आपातकालीन स्थिति में इलाज में देरी नहीं होगी और समय पर खून देकर किसी की जान बचाई जा सकती है।
उन्होंने अपने पत्र में अहमदाबाद प्लेन क्रैश और ऑपरेशन सिंदूर जैसे उदाहरण दिए जहां खून की तुरंत जरूरत पड़ी थी और पूरे देश में ब्लड डोनेशन कैंप लगाने पड़े थे।
दीपक मानकर ने कहा कि “सड़क हादसों और दूसरी आपदाओं में मरीज की मेडिकल हिस्ट्री या ब्लड ग्रुप न पता होने से इलाज में देरी होती है। अगर आधार कार्ड में यह जानकारी होगी तो डॉक्टर बिना समय गंवाए इलाज शुरू कर सकेंगे।”
उन्होंने प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि आधार को हर जरूरी दस्तावेज में गिना जाता है ऐसे में इसमें ब्लड ग्रुप जोड़ना डॉक्टरों, अस्पतालों और आम नागरिकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।


