आदित्यपुर में ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल…
Jamshedpur news: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। सोमवार देर शाम एक ट्रेलर की चपेट में आकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक का नाम कृष्णा मंडल है, जो दिन्दली बस्ती का रहने वाला है और किसी कंपनी में काम करता है।दुर्घटना के समय कृष्णा मंडल अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहा था, लेकिन अनियंत्रित होकर ट्रेलर की चपेट में आ गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है।
स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे गंगोत्री नर्सिंग होम ले जाया गया है।सूचना मिलते ही आदित्यपुर पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। ट्रेलर चालक ने बताया कि वह ट्रेलर लेकर कोलाबिरा जा रहा था, लेकिन अचानक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। उसने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे कृष्णा मंडल की जान बच गई।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कृष्णा मंडल के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे अस्पताल में उनका इलाज करा रहे हैं।


