1000218628

Bihar: सिवान में किराना व्यवसायी पर चलाया गया गोली, SP ने बनाई SIT…

खबर को शेयर करें
1000218628

Azad Reporter desk: बिहार के सिवान जिले के बसंतपुर बाजार में गुरुवार रात एक किराना व्यवसायी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना करीब 10:30 बजे की है जब व्यवसायी चुटकुल प्रसाद अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे।

इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही चुटकुल प्रसाद गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सिवान सदर अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद बाजार और आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सिवान के एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।