1000641256

पाकुड़ पुलिस की बड़ी सफलता : बाईपास रोड पर लूट की साजिश नाकाम, एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000641256

Jharkhand: पाकुड़ शहर के बाईपास रोड पर बुधवार देर रात होने वाली लूट की बड़ी वारदात को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। पुलिस की तत्परता से न सिर्फ लूट टल गई बल्कि एक आरोपी को दबोच भी लिया गया।

जानकारी के मुताबिक दो हथियारबंद अपराधियों ने लूट की कोशिश की थी लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से यह योजना विफल हो गई। घटना के बाद नगर थाना प्रभारी रिंकु सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापामारी शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बिहार के पटना जिले के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 21 वर्षीय आरोपी ऋषु उर्फ रियु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में लूट की साजिश में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। यह मामला नगर थाना कांड संख्या 210/25 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल थे।