1000216811

चुनाव से पहले बिहार सरकार का बड़ा कदम!!महिलाओं को अब 35% आरक्षण, युवाओं के लिए बनेगा आयोग…

खबर को शेयर करें
1000216811

Azad Reporter desk: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों से महिलाओं और युवाओं को फायदा मिलेगा। सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी जिसमें दो सबसे अहम हैं महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण और बिहार युवा आयोग का गठन।

बिहार की मूल निवासी महिलाओं को अब सभी सरकारी नौकरियों में 35% आरक्षण मिलेगा। यह नियम सभी विभागों और सभी स्तर की सीधी बहालियों पर लागू होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इससे महिलाओं को नौकरी में बराबरी का मौका मिलेगा और समाज में उनकी भागीदारी बढ़ेगी।

कैबिनेट बैठक में बिहार युवा आयोग बनाने का भी फैसला लिया गया है। इस आयोग का मकसद राज्य के युवाओं को बेहतर रोजगार, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देना है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इस आयोग में कुल 10 सदस्य होंगे एक अध्यक्ष दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य। इस आयोग में शामिल होने की अधिकतम उम्र 45 साल तय की गई है।

यह आयोग राज्य के युवाओं को निजी नौकरियों में प्राथमिकता दिलाने का काम करेगा। इसके साथ ही राज्य के बाहर पढ़ने या काम करने वाले युवाओं के हितों की रक्षा करेगा। आयोग नशे से बचाव, शिक्षा, रोजगार और सरकार को सुझाव देने जैसे काम भी करेगा।