बड़ी खबर!! झारखंड में अब जुलूस के दौरान नहीं काटी जाएगी बिजली, Jharkhand High Court के आदेश के बाद JBVNL ने जारी किए सख्त निर्देश…

Jharkhand news: झारखंड के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब किसी भी पर्व या त्योहार के मौके पर निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा के दौरान बिजली नहीं काटी जाएगी। Jharkhand High Court के 10 जून 2025 के आदेश के बाद JBVNL (Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited) ने पूरे राज्य के आयोजकों और नागरिकों के लिए नई गाइडलाइन यानी Standard Operating Procedure जारी कर दी है।
इस SOP के अनुसार जुलूस में इस्तेमाल होने वाले झंडों और DJ वाहनों की ऊंचाई 4 मीटर यानी 13 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पहले घंटों तक कटती थी बिजली
पहले रामनवमी, सरहुल, मोहर्रम जैसे त्योहारों के समय सुरक्षा के नाम पर बिजली कई-कई घंटों तक काट दी जाती थी। इससे आम जनता को काफी परेशानी होती थी। अब इस समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
•त्योहारों और शोभायात्राओं के दौरान सामान्य तौर पर बिजली सप्लाई बंद नहीं होगी।
•झंडों और DJ वाहनों की ऊंचाई 4 मीटर (13 फीट) से ज्यादा नहीं हो सकती।
•बसों या बड़े वाहनों की छत पर कोई नहीं बैठेगा और कोई ऊंचा झंडा नहीं लगाया जाएगा।
•झंडा खड़ा करते समय बिजली के तारों और उपकरणों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।
•आयोजक समितियों को खुद के वॉलेंटियर्स तैनात करने होंगे जो जुलूस के दौरान निगरानी करेंगे।
•श्रद्धालु बिजली के तारों या खंभों को छूने या डंडे से छूने की कोशिश न करें।
•JBVNL की ओर से 24×7 बिजली नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा जिसकी जानकारी आयोजकों और प्रशासन को दी जाएगी।
•जुलूस मार्गों पर बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर और तारों की समय से मरम्मत की जाएगी।
•शोभायात्रा वाले रास्तों पर बिजली कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
•ट्रांसफार्मर और तारों के पास चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग की जाएगी।
•बहुत ऊंची गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
NOTE: JBVNL ने सभी से अपील की है कि SOP का सख्ती से पालन करें ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और त्योहार शांति और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके।


