बड़ी खबर! 1 जुलाई से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव, रसोई से लेकर रेल यात्रा और वाहन तक पड़ेगा सीधा असर…

Azad Reporter desk: जुलाई का महीना शुरू होते ही देशभर में कई नए नियम लागू हो रहे हैं जिनका असर आम जनता की जेब से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। चाहे बात हो रसोई गैस की कीमतों की बैंकिंग सेवाओं की या फिर ट्रेन के सफर की हर वर्ग के लिए ये बदलाव जानना बेहद जरूरी है।
5 बड़े बदलाव हैं —
- LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। इस बार 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है। इसके साथ ही हवाई ईंधन (ATF) के दाम भी घट या बढ़ सकते हैं, जिसका सीधा असर फ्लाइट टिकटों पर पड़ेगा। - HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर बढ़ेगा खर्च
अगर आप HDFC Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें 1 जुलाई से Utility बिल पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लग सकता है। साथ ही अगर आप Paytm, Mobikwik जैसे डिजिटल वॉलेट में कार्ड से 10,000 रुपये से ज्यादा ट्रांसफर करते हैं तो 1% का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। - ICICI बैंक के ATM और IMPS ट्रांसफर होंगे महंगे
1 जुलाई से मेट्रो शहरों में ICICI बैंक के ATM से 5 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये देने होंगे। नॉन-मेट्रो शहरों में ये लिमिट 3 होगी। वहीं IMPS ट्रांसफर पर 1,000 रुपये तक के लेनदेन पर 2.50 रुपये 1 लाख तक पर 5 रुपये और 1 से 5 लाख रुपये के ट्रांसफर पर 15 रुपये चार्ज लगेगा। - रेलवे टिकट किराया और तत्काल बुकिंग नियमों में बदलाव
रेल किराए में 1 जुलाई से बढ़ोतरी होगी। नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर किराया बढ़ेगा। इसके अलावाbअब तत्काल टिकट की बुकिंग केवल आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही कर पाएंगे चाहे वो IRCTC वेबसाइट हो या मोबाइल ऐप। - दिल्ली में पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा फ्यूल
राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई से 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंप से फ्यूल नहीं मिलेगा। ये कदम प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है। ऐसे वाहनों को अब एंड-ऑफ-लाइफ (EOL) व्हीकल माना जाएगा।

